शुक्रवार, 8 मार्च 2013

महिला दिवस -८ मार्च

हाइकू - 2 

(1 )

पुत्री  विवाह 
पिता के लिए  एक 
कड़ी परीक्षा। 

(2 )

 बेटी का जन्म 
मत-पिता के लिए 
एक संकट।

(3 )

पुत्री पालन 
जमापूंजी का 
व्यर्थ जारण।

(4 )

शिक्षित पुत्री 
शादी के बाजार में 
ज्यादा खर्चीली।

(5 )

बेटे  की चाह 
कर दी हैं पाँच-पाँच 
बेटियाँ  पैदा। 
 

5 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (10-03-2013) के चर्चा मंच 1179 पर भी होगी. सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  2. बढ़िया प्रस्तुति-
    शुभकामनायें आदरेया -
    हर हर बम बम

    जवाब देंहटाएं
  3. महिला दिवस नारी समस्याओं को उजागर करते अनमोल हायकू.

    महाशिवरात्रि के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं

Ads Inside Post