दिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

Cashify.in contest #CleanUpCashOut



उफ़...!बीबी का मायके जाना..

Cashify.in ने #CleanUpCashOut कांटेस्ट से जहाँ कुछ नगदऊ कमाने की जुगाड़ बैठा दी वहीँ हमारे अतीत के अँधेरे में गुम कुछ खुबसूरत जुगनुओं को भी ढूँढने की जहमत उठाने का मौका दिया. बात तो आज भी जैसे कल की ही लगती है, आज भी सोचते हैं तो कलेजा मुँह को आता है. भाई...! अब आप ही सोचें कि एक अदने से मोबाइल के लिए तो हम अपनी बीबी छोड़ने से रहे...!!!. आप भी सोच रहे होंगे...!; ऐसा क्या हुआ होगा ...?, और बीबी का भला mobile से क्या connection...? जरा... धीरज धरें...! अभी आपको सारी बात पता चल जाएगी. 

  बात कोई दो-एक साला पुरानी है जब स्मार्ट फोन ने हमारी जिंदगी दस्तक दी थी. हमारे पास एक अदद सा Android fone हुआ करता था और जिसे हम अपने हाथों में बड़ी अदा से flaunt किया करते थे. और करते भी क्यों न...! वो अपने समय का सबसे smart फोन हुआ करता था… पर.. जल्दी ही I Phone के आने से हमारी जिंदगी बदल जाने वाली थी इसका हमें पता ही नहीं था. I फ़ोन का बुखार हमारी बीबी पर किस कदर चढ़ चुका है ये हमें उस दिन पता चला, जब एक दिन सुबह हमारी श्रीमतीजी ने हमें बड़े प्यार से पुकारा, " ऐ जी...सुनिये ना...!" उनके इस प्यार भरे बोल ने हमारे दिल की धड़कन बढ़ा दी; हमें लगा कि क़यामत हमारे करीब ही है. उन्होंने जब भी हमें प्यार से पुकारा, हमारी जेब पर गाज गिरी है. उन्होंने हमारा हाथ पकड़ कर हमें सोफे पर बिठाया और हम भी मंत्रमुग्ध से उनके हो लिए और जाकर सोफे पर बैठ गए. जनाब...! आप भी समझ सकते हैं कि बीबी की पकड़ से बड़े-बड़े महापुरुष नहीं बच पाए फिर हम तो अदना से इन्सान थे.

उन्होंने माथे पर पड़ी हमारी जुल्फ प्यार से पीछे किया तो हमारा कलेजा मुँह को आ गया. " आप कितना काम करते हैं और थक जाते हैं..., देखिये न...! आपका चेहरा कितना दुबला हो गया है...", ये सुनकर हम अपने चेहरे पर हाथ फेरने लगे.
 " अरे...! आप ऐसा करें थोड़ा रिलेक्स करने के लिए कुछ लाइट म्यूजिक या गाने सुन लिया करें या फिर कोई funny video ही देख लिया करें..." अपनी श्रीमतीजी के मुखारविन्द से अपने लिए चिन्ता देखकर हमारा दिल बल्लियों उछलने लगा, पर अन्दर ही अन्दर हमारा दिल अब शंकित हो चला था कि आज सूरज आखिर पश्चिम से कैसे निकला है...? " आप ऐसा क्यों नहीं करते...?" उनके इस दिलफरेब सवाल से लगा मानों हमारे दिल की धड़कन ही रुक जाएगी.
 " आप एक नया mobile ले लें...जिसमें आप अपनी पसंद के गाने भरवा के सुनना.." उनकी ये चाहत सुनकर हम चकरा गए. आज हम जान पायें कि वे हमें कितना चाहतीं हैं और हमारी कितनी चिंता करती हैं. इस ख़ुशी में डूब-उतर रहा  हमारा दिल " आह और वाह " दोनों कर उठा. उनके बरसने वाले प्यार का राज हम जान पाए. यानी हमारी जेब पर डाका ऐसे नहीं तो वैसे पड़ ही चुका था. वे तो मानो आज हमें तन्हा छोड़ना ही नहीं चाहती थीं.
 " रूपल (हमारा बेटा)... बता रहा था कि आजकल एप्पल का I फ़ोन होना चाहिए...", ये सुनकर हमारी धड़कन ने तो मानों धड़कना ही बंद कर दिया, हमारा दिल हमारे हलक में आकर अटक गया. ये तो सरासर दिन दहाड़े डाका पड़ने वाली बात हो गई थी. पर अब ऐसा तो हो नहीं सकता था कि हम श्रीमतीजी को ignore कर देते, हमारी शामत तो आई नहीं थी जो हम ऐसा करते. अब दिल पर पत्थर रखकर हमने अपनी सेविंग्स में से बहुत सारे हजार रुपयों को निकलने की सोची.
 हमारी पत्नीजी हमसे बड़े प्यार से पूछ रहीं थीं कि हम पुराने पड़ चुके मोबाइल का क्या करेंगे...?" ऐसा करो डार्लिंग...!", हमने उनकी ओर प्रश्न सूचक निगाहों से देखा- " रूपल बता रहा था कि पुराना फोन ऑनलाइन बड़े अच्छे दाम पर बिक जाता है.. अरे वो मुई भूल गई...! बड़ी अच्छी सी साईट का नाम ले रहा था...कोई ओले नाम की साईट ...", वे थोड़ा सोचते हुए बोलीं. हम समझ गए वे !!! साईट की बात कर रहीं थीं. अब जब सिर ओखली में गया है तो मूसल से क्या डरना, सोचकर !!! पर अपने एक साला अदद से smart मोबाइल को बेचने के लिए उसकी खूबियों सहित डाल दिया. 


  शाम होते न होते हमारे मोबाइल पर एक अन्जाना सा नंबर चमका. उधर से एक बड़ी ही संगीतमयी हेलो सुनाई दी. हमारे दिल की वीणा के तार झनझना उठे. " आप पवनजी बोल रहे हैं...? " वे मोहतरमा हमसे पूछ रहीं थीं. 'पवनजी' शब्द से हमारी जो उन्होंने इज्जत आफजाई की थी उससे तो लग रहा था कि वे बोलतीं रहें और हम सुनते रहें. हम थोड़ा सम्हले. " जी...मै पवन बोल रहा हूँ...! आप कौन मोहतरमा बोल रहीं हैं...?"
" जी बात ये है कि आपने !!!.com पर अपने फोने को बेचने के लिए ad दिया है... मै उनके ही बारे में बात करना चाह रही थी. बाय द वे मेरा नाम संगीता है..." उसके बाद उन्होंने क्या कहा हम उनकी आवाज के तर्रनुम में इतना खो चुके थे कि भूल ही चुके थे कि वे हमसे किस बारे में बात कर रहीं हैं.
 " अच्छा तो बताइए कि आप अपना मोबाइल कितने में बेचेंगे...?" वे पूछ रहीं थीं.
 हमने अचकचाकर बोल उठे, " जी आज जरा बिजी हूँ... आपको कल बताता हूँ." 

 " जी... ठीक है..." कहकर उन्होंने फोन काट दिया और हम उनकी आवाज में डूबते-उतरते ही रहते अगर हमारी श्रीमतीजी की कर्कश आवाज ने हमें वर्तमान में लाकर खड़ा न कर दिया होता. हमने सावधानी से संगीता का नाम एस नाम से save कर लिया और दिल ही दिल में ये ठान लिया कि हम अपना फोन अपनी 'एस' को ही बेचेंगे. पत्नी ने हमसे पूछा कि किसका फोन था तो हमने दोस्त का बताकर टाल दिया. अगले दो दिनों में बहुत सारे कॉल फोन को खरीदने के लिए आये पर नहीं आया तो वो कॉल जिसका हमें नींद में भी इन्तजार रहता था, अब तो हमारी बेकरारी बढ़ने लगी और हम से रहा नहीं गया और सुबह उठकर जैसे-तैसे तैयार होकर ऑफिस के लिए घर से बाहर निकले तो कार में बैठते ही सबसे पहले हमने 'एस' को फोन लगाया और जब रिंग जाने लगी तो हमारे दिल की धड़कन भी वैसे-वैसे तेज  होने लगी. आख़िरकार कुछ सेकंड जो की हमें सदियों से लग रहे थे, के बाद उन्होंने फोन उठाया उनकी हेलो ने हमें ऊपर से नीचे तक हिला दिया. हमने उन्हें बताया कि हम फोन बेचने के लिये तैयार हैं. पर... इसके लिए उन्हें पहले हमसे मिलना पड़ेगा. उनके क्यों के सवाल पर हमें उन्हें समझाना पड़ा कि वे फोन एक बार तो देखना चाहेंगी जिससे उन्हें खरीदने में आसानी होगी. वे इस बात से सहमत थीं. हमने उन्हें दूसरे दिन शहर के नामी-गिरामी रेस्टोरेंट में मिलने का समय दिया और ऑफिस से घर लौटते समय अपनी श्रीमतीजी के पसंद के रसगुल्ले ले जाना न भूले. और कोई दिन होता तो शायद हम उनके बार-बार कहने पर भी उनकी फरमाइश भूल जाया करते थे. पर...आज जब हम लेकर गए तो उन्होंने हमें बड़ी ही ताड़ने वाली नजरों से घूरा और हम उनकी नजरों से बचते हुए ये कहकर बाथरूम में घुस गए कि फ्रेश होकर आते हैं. असल में हम कल उनसे मिलने की ख़ुशी को अपनी श्रीमतीजी की नजरों से बचाकर रखना चाहते थे, इसी कारण से हम बाथरूम की शरण में थे और 'एस' से मिलने के ख्यालों में अभी डूब-उतर ही रहे थे कि बाथरूम के दरवाजे पर जोर-जोर की थाप पड़ने लगी. 

   दरवाजे के दूसरी तरह से श्रीमतीजी दे दहाड़ने की आवाज सुनाई दी, " जरा...जल्दी से बाहर निकलो..!" हमारा दिल हलक में आ गया और डरावने से ख्याल दिल में आने लगे कि अचानक 5 मिनिट में ऐसा क्या हो गया...? एक अनजानी सी आशंका से हमने फट से बाथरूम का दरवाजा खोला. और दरवाजे का खुलना हुआ कि मानों बम फटा, " कौन है ये 'एस'...?", श्रीमतीजी के इस सवाल से हमें जनवरी के महीने में भी पसीना आ गया. हम सम्हलते इससे पहले ही उनका दूसरा सवाल हमारी तरफ बम के गोले की तरह आया-" कौन है ये चुड़ैल...? कब से चल रहा है ये चक्कर...? तभी तो मै कहूँ आज सूरज पश्चिम से कैसे निकला...? जो तुम मेरे लिए रसगुल्ले ले कर आये हो...?", हमारी तो सांप छछूंदर वाली हो चुकी थी. अब हम कैसे उन्हें 'एस' वाली बात बता सकते थे. हम उन्हें लाख सफाई देते पर वे हमारी बात पर विश्वास नहीं करने वालीं थीं, ये बात हम जानते थे. हम उस घड़ी को कोस रहे थे जब हमने 'एस' का नंबर अपने मोबाइल में save किया था.
 अब कहने को कुछ भी नहीं बचा था और उसके बाद घर में जो महाभारत हुई उसके नतीजे में हमारी श्रीमतीजी पिछले 4 महीनों से मायके में जाकर बैठीं हैं.


 घर में अपने माता-पिता से जो रोज हमें लानत मिलती है वो हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते. हमारा एकलौता बेटा हमें अपना प्रतिद्वंदी समझने लगा है. एक दिन हमने उसे बड़बड़ाते हुए सुन लिया, " बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम... हमारे दिन हैं girlfirend बनाने के और इन्हें इश्क सूझ रहा है...!!" अब आप ही बताएं हमारे दिल पर क्या गुजर रही है. केवल इतना ही कह सकते हैं, " बात इतनी सी थी पर... दूर तक चली गई..." खैर...! हमारी सलाह माने तो कोई भी सेकंड hand मोबाइल या laptop बेचने की सोचें तो हमारे जैसी गलती भूल से भी भूल कर न करें.  जय....जय.....    (वीणा सेठी)
(all images from google.com)



https://www.cashify.in/

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

लघु कथा---10



माँ का दिल



नये साल की वह पहली सुबह जैसे बर्फ की चादर ओढ़े ही उठी थी. 10 बज चुके थे पर सूर्यदेव अब तक धुंध की रजाई ताने सो रहे थे. अनु ने पूजा की थाली तैयार की और ननद के कमरे में झांक कर कहा," नेहा! प्लीज नोनू सो रहा है ,उसका ध्यान रखना. मैं मंदिर जा कर आती हूँ ।"
शीत लहर के तमाचे खाते और ठिठुरते हुए उसने मंदिर वाले पथ पर पग धरे ही थे कि उसके पैरों को जैसे किसी ने जकड़ लिया. एक खौफनाक मंजर उसके मुँह बाएं खड़ा था. सामने की सड़क  पर 4-5 साल का बच्चा खून से लथपथ पड़ा था. सुबह की इस ठिठुरा देने वाली ठण्ड में सड़क विधवा की सूनी मांग की तरह खाली पड़ी थी. उसने मंदिर की ओर ये सोच के कदम बढ़ाये कि वह इस पचड़े में नहीं पड़े किन्तु उस बच्चे के करीब से निकलते हुए उसके मन में हूक सी उठी. “ न जाने किस माँ का लाल है...? कहाँ होगी वह...? क्या उसे अपने लाड़ले का ख्याल नहीं आया होगा...?” जैसे सवाल उसके मन में उठ रहे थे. वह जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ी तो उसके पैरों को जैसे किसी ने जकड़ लिया, उसके मन में एकदम अपने बेटे नानू का ख्याल हो आया और उसने पलट कर उस बच्चे को देखा तो उससे रहा नहीं गया और वह दौड़कर उस बच्चे के पास जाकर बैठ गई, उसके हाथ में पूजा की थाली थी जिसे उसने वहीँ ज़मीन पर रख दिया और धीरे से बच्चे पर झुकी तो उसने पाया कि बच्चे की सांस चल रही थी. उसने तुरंत ही निर्णय लिया और उस बच्चे को गोद में उठाकर दौड़ लगाईं. उसे पता था कि 3 ब्लाक छोड़कर डॉ. सोनी रहते हैं, उनके घर पहुँचकर उसने तबातोड़ घंटी बजाई. डॉ. सोनी आज थोड़ा देर से सोकर उठे थे पर घंटी की आवाज से समझ नहीं पाए कि कौन हो सकता है...? दरवाजे पर वे अनु तो देखकर थोड़ा अचरज में पड़ गए. उसकी गोद में घायल  बच्चे को देखकर वो तुरंत सारा मांजरा समझ गए और जल्दी से अन्दर से कार की चाबी लेकर आये और कार सिटी हॉस्पिटल की ओर दौड़ा दी. बच्चे को ओ.टी. में ले जाकर उसका तुरंत ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया, और इसी दौरान पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया. इतना सब होतो-होते 12 बज चुके थे. बच्चे को सुरक्षित हाथों में जान अनु ने चैन की सांस ली और अब उसे घर की याद सताने लगी. डॉ. सोनी ने उसे घर भेज दिया और उसका मोबाइल नं. ले लिया ताकि उसे बच्चे का हाल-चाल बता सकें. 2-3 बजे के करीब अनु को डॉ. का फोन आया और उन्होंने बताया कि उस बच्चे की माँ मिल गई है. जोकि अपने बच्चे के साथ बस से अगले शहर में अपने मायके जा रही थी, रास्ते में कब उसकी नींद लग गई उसे पता ही नहीं चल और वो बच्चा खिड़की खुली होने के कारण उससे बाहर झांक रहा था और इसी दौरान वह उस खिड़की से बाहर अधिक झुक गया था और सड़क पर गिर गया था जिससे उसे काफी चोटें आईं थीं पर वह अब खतरे के बाहर था. कहना नहीं होगा कि वह महिला और अनु स्नेह बंधन के ऐसे सेतु से जुड़ गए थे जो कभी भी टूटने वाला नहीं था, ये एक माँ से माँ का रिश्ता था.

बुधवार, 25 मार्च 2015

ख़ुशी के पल



दिल ढूंढता है ख़ुशी के पल...

इन्सान का वजूद इस धरती पर और जीवित प्राणियों से कई मायनों में फर्क है और एक बात और भी है जो उसे दूसरों से अलग करती है और ये हम सब जानते हैं. इंसानी दिमाग का कोई मुकाबला हो ही नहीं सकता. इसी दिमाग के बल पर वह दुनिया पर राज कर रहा है, ये दिमाग भी इंसानी शरीर के एक भाग के आगे बेबस हो जाता है. ये “इंसानी दिल “ है जो दिमाग को हरा देता है.
इन्सान के अन्दर उठने वाले अलग-अलग भावनाएँ इसी दिल में पैदा होती हैं, हिलोर लेती हैं और यहीं ख़त्म भी हो जाती हैं. अब इस दिल में अगर ख़ुशी जागती है तो गम भी यहीं पनाह लेता है. इसी तरह के आवेगों और संवगों को दिल सम्हाले रखता है.
ये सच है कि इन्सान जिंदगी भर ख़ुशी और गम के पलों में ही जिंदगी की सांसों का हिसाब खोजता  रहता है. ख़ुशी के पल में वो हँसता और मुस्कराता है और दुख के पलों में उसे जीवन बोझिल लगने लगता है और ऐसा लगता है मानो वक्त थम सा गया है और शायद यही ठहरा रहेगा. ख़ुशी के पल तो मानों पंख लगा कर उड़ जाते हैं. बिल्कुल चार दिन की चांदनी की तरह. अब जिंदगी के इस गणित में, वैसे देखा जाये तो शायद ... ख़ुशी का पलड़ा हल्का ही लगेगा. पर ... ये सब दिल से महसूस करने की बात है. पर... ये दिल है कि मानता नहीं. और चल पड़ता है ख़ुशी के पलों की तलाश में. अब जब Coca-Cola International Day of Happiness ने ख़ुशी के
 पलों की तलाश का तरीका पूछा है तो ... बताना तो पड़ेगा ही! 

Happniess-Image from google.com

अगर जिंदगी को सहजता और सरलता से जीना है तो खुशियों के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा और खुशियाँ ढूंढने कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा.
मेरा ख़ुशी ढूंढने का तरीका बेहद आसान है, शायद आपको भी भा जाये. खुशियाँ छोटी-छोटी बातों में खोजना बेहद सरल है. और इसमें कोई जोखिम नहीं और कोई खर्चा नहीं होता, ये फ्री में मिल जाती है बस थोड़ा सोचना पड़ता है. मै जब भी उदास होती हूँ या कुछ अन्यमनस्क सी होती हूँ तो कुछ देर के लिए... कुछ पल के लिए उस वातावरण में रहती हूँ पर जैसे ही ख़ुशी के सानिध्य में जाती हूँ तो उदासी पल भर में ही काफूर हो जाती है. अगर आपको भरोसा नहीं तो ... आजमा लें. इस नुस्खे के कोई पैसे नहीं लगते.
प्रकृति बिल्कुल माँ की तरह है तभी तो उसे मदर नेचर कहते हैं. उसके आँचल की छाँव में बैठ जाएँ और एक मौन वार्तालाप करें तो धीरे धीरे... आप पर से उदासी के बादल के छंटने लगेंगे. और आप अनायास ही गुनगुना उठेंगे. प्रकृति के मौन संगीत की ताल से आप भी सहजता से ताल मिलाने लग जायेंगे.

छोटी-छोटी खुशियों को आप अपने आसपास ही तलाश सकते हैं, आप चाहें तो किसी रोते हुए बच्चे की आँखों में ख़ुशी की चमक ला सकते हैं. किसी जरूरतमंद की सहायता कर उसकी जरुरत को पूरा कर सकते हैं. निस्वार्थ भाव से किया गया कोई भी काम हमारी जिंदगी में खुशियों को दोबाला कर देता है...बस करने की इच्छा का होना जरुरी है.





----------------------------------------------------वीणा सेठी ---------------

रविवार, 1 फ़रवरी 2015

USE YOUR & (AND) by Gillette Venus- Woman as an individual

नारी एक -रूप अनेक

एक बात औरत के लिए हमेशा से मानी गई है और वो ये है कि वो इंसान की शक्ल में तो है पर उसे इंसानी शख्सियत माना जाये ऐसा कोई सोच सकता है , कोई उदहारण आज तक नजर नहीं आया. जो मानते भी हैं वो उसको पब्लिकली स्वीकारते नही. नारी एक माँ, बेटी,पत्नी  बहू-भाभी कुछ भी हो सकती है. पर... एक इन्सान हो सकती है या मानी जा सकती है.…? इसमें शक है और रहेगा, क्योंकि ये एक इंसान के सोचने पर नहीं हो सकता पर दुनिया की दूसरी आधी आबादी की इस बात को समझना पड़ेगा और मानना पड़ेगा ता तो दो इंसानो के बीच का फैसला ख़त्म हो पायेगा. पर ... कुछ नारी चहरे अपने बूते पर ही इस सोच को बदल डालने की क़ूवत रखते हैं और उन्ही चेहरों में आज मै एक चेहरा और शामिल करना चाहती हूँ. और वो चेहरा मेरी नौकरानी "मालती" का है.

"मालती एक नारी चेहरा", आज भी जब मै अतीत  की गलियों में निकल पड़ती हूँ तो सालों से अतीत के हाशिये पर ठहरा एक चेहरा रह-रह कर मेरी आँखों में कौंध जाता है और उस धुंधलके को चीर कर मालती पूरी की पूरी मेरे सामने आकरखड़ी  हो जाती है. मालती तब १६-१७ बरस की थी जब वो ब्यहाकर आई थी और उसकी सास जिसे हम अम्मा कहते थे, हमारे घर सफाई और बर्तन साफ़ करने का काम करती थी. बीतते न बीतते वो भी अम्मा के साथ हमारे घर काम पर आने लगी. मालती तेज  तर्रार स्वाभाव की अँगूठा छाप औरत थी पर उसका दिल शीशे की तरह साफ़ था.

वक्त बीतते देर नहीं लगती और देखते ही देखते वो ४ बच्चों की माँ भी बन गई और अब वो २५ साल की भरे शरीर वाली औरत बन चुकी थी. दुनिया के तौर-तरीकों ने उसकी बातों में नफासत ला दी थी, इसके साथ ही उसमें दुनिया की चल-ढाल को समझने का शऊर भी आ गया था. अपनी जिंदगी से वो खुश थी. उसका पति रिक्शा चलाता था पर उसमें एक खराबी थी वो पक्का शराबी था. कुछ साल तो उसने घर खर्चे में मालती का हाथ बताया पर धीरे-धीरे वो उससे भी हाथ खींचने लगा. अम्मा अब बीमार रहने लगी थी और प्रायः घर पर ही रहती थी. वो अपने बेटे की हरकतों से दुखी थी. दिन जैसे गुजरते गए लच्छू मालती का पति घर आने से भी कन्नी काटने लगा. उसके घर पर न आने की वज़ह उसका एक दूसरी औरत के साथ रहना था. अब तो मालती को लगने  लगा कि लच्छू कभी नहीं लौटेगा, वह इस बात को भी पी गई.बात यही तक रहती तो ठीक था; एक दिन वो नशे में धुत घर में घुस आया और मालती से पैसों की मांग करने लगा, जब उसने विरोध किया तो  उसने उसने चूल्हे में से जलती लकड़ी निकालकर मालती की पिटाई लगाना शुरू कर दिया. अम्मा ने बचाने की कोशिश की तो उसने उस पर भी हाथ उठा दिया. बात यही पर ख़त्म नहीं हुई उसने मालती के गले से मंगलसूत्र खींच लिया ये कहकर कि ये उसकी प्रेमिका के गले में डालकर उसे अपनी पत्नी बनाएगा। अपने पति की इस हरकत पर मालती ने चंडी का  धर लिया और अपने उसे खदेड़कर  दिया, उसके बच्चों ने उसका पूरा साथ दिया.

दूसरे दिन जब मालती  आई तो उसके गले  न तो मंगलसूत्र था और माँग   में सिन्दूर और पैरों से बिछिया भी गायब थीं. उसके  इस हुलिये को देखकर जब मैंने उससे सवाल किया तो उसने सब बात बताई, पर मैंने उससे जब पूछा की ये सब करने की क्या जरूरत थी... ? तो उसने कहा, "मैंने सौतन भी सह ली पर कल उसने जब मुझ पर हाथ उठाया  और मेरा मंगल सूत्र गले से निकाल दिया तो ये उसने मेरे स्वाभिमान और मेरे इन्सान होने  को नकार दिया।" मालती की आँखों में आंसू थे, वो कहने लगी" बीबीजी ! उसने मेरी आत्मा को रौंद डाला, इतने सालों से एक मर्द की तरह मैं घर चला रही हूँ और ये सोचकर चुप रहती थी की चलो दूर ही सही पर मेंरे बच्चों का बाप है पर अब और नही...इससे तो मैं विधवा ही भली। "  एक अनपढ़  गँवार औरत के मुँह से ये सब सुनकर मैं चौंक गई थी; हमारे समाज में पढ़ी-लिखी औरतें भी इतनी हिम्मत नहीं दिखा पाती जो मालती  ने दिखाई थी. वो एक इन्सान बनकर उभरी, उसके समाज में औरत भी दूसरी  शादी सकती है पर  उसने नहीं की. मेरे इस सवाल के जवाब में उसने कहा था की मेरे मर्द ने गुं  खाया है तो क्या मैं  भी खा लूँ , अगर मैंने ऐसा  किया  मेरे बच्चोँ  की देखभाल कौन करेगा. .. ? मेरे सामने एक औरत अपने  पूरे वजूद के साथ खड़ी थी , आप बतायें  कितनी औरतें ऐसा कर पति हैँ ... ?
इसके बाद की कहानी तो इतिहास की बात बन गई. एक इंसान की तरह उसने अपने स्वाभिमान को बचाया और अपने समाज में अपना और अपने बच्चों की जगह बनाई।


'This post is a part of #UseYourAnd activity at BlogAdda in association with Gillette Venus'.

रविवार, 16 मार्च 2014

contes by british airways-go further get closer



प्यार का एक पल आपकी तमाम जिन्दगी...


प्यार एक ऐसा शब्द, जो बोलने के साथ ही वातावरण में एक जादू सा कर देता है और हर इन्सान इसके आकर्षण में बंधा रह जाता है. प्यार की कोई भाषा नहीं होती फिर भी यह दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. चक्कर खा गए न आप भी...! 


अरे बाबा ...! प्यार है ही इतनी मधुर बोली, जो किसी भी भाषा की मोहताज नहीं. ये बोलने की नहीं महसूस करने का अमूर्त भाव है.
ये एक खुश्बू है जो जब भी माहौल में फैलती है तो उसी में रच-बस जाती है. ये वो शब्द है जो एहसास के दायरे में आते ही कायनात बन जाता है. यूं तो विज्ञान ने इसे कुछ रासायनिक योगिकों का दिलफरेब समीकरण माना है. और ये भी साबित हो चुका है कि ये दिल से नहीं दिमाग से शुरू होता है क्योंकि जब ये एहसास जगता है तो दिमाग का एक हिस्सा विशेष रूप से सक्रिय हो जाता है. 

जैसा मैंने महसूस किया है –प्यार का एक पल आपकी तमाम जिन्दगी के लिए अमूल्य होता है, जरुरी नहीं की वह आपकी जिन्दगी भर का साथ बन सके, पर प्यार का वो पल आपकी जिन्दगी जरुर बन जाता है और वही पल जीवन भर आपके साथ चलता है.


खैर...! प्यार में दो लोंगों के बीच एक खुबसूरत पल आता है जब दोनों को लगता है- यही है वो जिसे कुदरत ने मेरे लिए और केवल मेरे लिए दुनिया में भेजा है. और दोनों को एक दूसरे का साथ शिद्दत से चाहिए होता है. जब दो लोगों के मध्य ऐसा पल आता है तब वे एक दूसरे से नितांत ही अन्जान होते हैं. और उनके प्यार की इन्तेहां नहीं होती, वे आपस में एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाकर त्याग करने तो तत्पर रहते हैं.
प्यार इन्सान के अन्दर इन्सानियत का ज़ज्बा पैदा करने की ताकत रखता है. वास्तव में प्यार जब होता है तो इन्सान एक फेंटसी और vartual world में चला जाता है,जहाँ सब कुछ हसीन और रंगीन होता है.l 

 जैसे-जैसे वो अगली पायदाने चढ़ता जाता है; उसमें बंधे दोनों की एक दूसरे की आदतें, पसंद-नापसंद, व्यवहार, जीवन जीने के ढंग के बारे में पता चलता जाता है.यही वो मोड़ होता है जहाँ प्यार की परीक्षा होती है, ये वो मोड़ होता है जहाँ पर प्यार कभी-कभी दम भी तोड़ देता है. क्योंकि सामान्यतः ये मानव स्वाभाव है या उसके स्वाभाव की कमजोरी कह लो कि जिन्दगी की असलियत से जब सामना होता है तो हम अपनी कमी या कमजोरी को तो स्वीकार कर लेते हैं पर सामने वाले की वही कमी उसका दुर्गुण लगने लगती है और उसे हम स्वीकार नहीं कर पाते. और प्यार में भी यही होता है –असलियत से सामना होते ही वो हवा-हवाई हो जाता है, जबकि प्यार बिना शर्त के किया और निभाया जाता है ,अन्यथा वो स्वार्थ होता है.


मेरी नज़र में तो प्यार में इन्सान एक दूसरे को उसकी कमियों के साथ अपनाना चाहिए. ये निस्वार्थ प्रेम का शुध्द रूप है और तभी आप अपने प्रेम को ताउम्र पा सकते हैं और उसे निभा सकते हैं पर इसका मतलब ये नहीं की किसी की कमजोरी आप स्वीकार तो कर रहे हैं पर वो ऐसी हो की जी का जंजाल बन जाये, बल्कि होना ये चाहिए कि अपने साथी को आप समझा सकें की वो गलती पर है और प्यार में कौन है जो अपने को न बदलना चाहे...? क्यों ठीक है न...??
प्यार में किसी भी हद तक जाया जा सकता है. पर ठहरें...! मेरा ये तात्पर्य नहीं है कि आप अपने आप को ही भूल जाएँ. ये न भूलें आप की एक शख्सीयत है जिसको देखकर ही आपके साथी के मन में पहली बार प्रेम की भावना जगी थी और उसी शख्सियत से आपका साथी प्यार करता है. मुझे लगता है की प्यार में जिस हद तक जाना है- उसका यही मतलब है कि आप अपने साथी जैसे हो जाएँ या फिर उसे अपने रंग में रंग लें. प्रेम एक शुद्ध और सात्विक भावना है जिसमें शरीर का कोई खास महत्व नहीं होता अगर इस आकर्षण से प्रेम की शुरुआत है तो वह प्रेम नहीं केवल वासना होती है. और ऐसा प्रेम कुछ समय के बाद स्वतः ही अपना महत्व खो देता है.

मै प्रेम के इसी स्वरुप को स्थान देती हूँ. और इसके लिए अपने साथी के लिए यदि स्वयं को बदलना पड़े तो भी कोई बात नहीं. मेरे शब्दों से ये मतलब न निकालें कि प्रेम के लिए स्वंय के अस्तित्व को दाव पर लगा दिया जाये, बल्कि अपने विवेक का उपयोग कर अगर खुद को अपने साथी के अनुरूप करेंगे तो निश्चित जानिए की वो भी अवश्य ही ऐसा ही करेगा. प्यार में इन्सान इतना खो जाता है कि दोनों एक दूसरे के मन की बात बिना कहे ही समझ जाते हैं. सवाल एक की आँखों में होता है उसे मुँह से कुछ भी बोलना नहीं पड़ता और जवाब मिल जाता है. ऐसा मैंने शिद्दत से महसूस किया है. ये तभी होता है जब दोनों एक दूसरे के अनुकूल खुद को ढाल लेते हैं और इस हद तक बदल लेते हैं कि दोनों दो अलग शख्सियतें न होकर एक हो जाती हैं. पर ये तभी होता है जब दोनों में एक दूसरे के लिए खुद को बदलने का ज़ज्बा हो.

प्यार में आपसी समझ, एक-दूसरे को सम्मान देना, एक दूसरे की तकलीफ को बिना कहे समझ जाना जरुरी है. यहाँ पर एक प्रसंग का जिक्र जरुर करना चाहूंगी. “ एक बार कबीर के पास एक व्यक्ति गया और उनसे पूछने लगा कि जीवन साथी कैसा होना चाहिए...? उनके बीच में प्रेम का स्वरुप कैसा होता है ...? तिस पर कबीर ने कोई जवाब नहीं दिया और अपनी जीवन संगिनी “रत्ना” को आवाज लगे... रत्ना...! देखो तो बाहर कितना अंधेरा हो गया है... जरा...! दिया तो जलाकर रख जाना...! कहना न होगा की वह व्यक्ति आश्चर्यचकित रह गया, जब उसने देखा कि रत्न बिना कोइ प्रश्न किये दिया जलाकर दोनों के सामने रख गई. और वह समय ठेठ दोपहर का था जब भगवन भास्कर पूरी तरह से अपने प्रकाश से संसार को आलोकित कर रहे थे. उस इन्सान को अपने प्रश्न का उत्तर बिना बोले ही मिल गया था. बस केवल इतना ही  ...

आखरी में मै मेरे शब्दों में केवल इतना ही कहना चाहती हूँ:-
“तेरे प्यार में मै इस कदर खो गया हूँ
कि तेरे आँखों में जब भी खुद को देखता हूँ
............तेरा ही अक्स उसमें पाता हूँ.”
(वीणा सेठी) 
------------------------------------------------------------------------------------ http://bit.ly/1epU8Uj

To watch go further get closer, click the link given below
http://www.youtube.com/watch?v=ixbLMsVlpes

Ads Inside Post