मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 मार्च 2012

मेरी कहानी-1.........(प्रकृति के साए में.......)...

प्रकृति के हाथ, बचपन के साथ........



बचपन मानवीय जीवन की वो अवस्था जहाँ से इन्सान की जीवन यात्रा की शुरुआत होती है. बचपन निर्दोष, मासूम, शरारत और प्यारी बातों से भरा होता है. बचपन उत्साह, जोश और ख़ुशी से भरा हुआ प्याला  है. 'किसान'  कम्पनी द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता ने मुझे अपने बचपन को फिर से एक बार याद करने का मौका दिया और मै अपनी यादों के दरीचों में एक बार झांकने   से खुद को नहीं रोक पाई. आइये मै आपको भी अपने बचपन की गलियों और चौबारे  में लिए चलती हूँ. 




प्रकृति  के साथ मेरी पहली मुठभेड़ तब हुई जब मै कोई ४-५ साल की रही होऊँगी , एक दिन मै अपनी घर के लगाये बगीचे में एक पौधे के पास खड़ी थी और जैसा  की अपनी शरारतों से न बाज आने की आदत थी, अतः आदतन मैंने पौधे की हरी-हरी पत्तियां  नोच दीं. ऐसा समझिये की पूरे पौधे का .क्रियाकर्म ही कर दिया था. ये सब चुचाप करने के बाद बगीचे से बाहर निकल रही थी की न जाने क्यों एक बार मुड़ कर देखने से खुद को नहीं रोक पाई और पौधे की दुर्दशा देखकर अपनी होने वाली दशा का अनुमान लगा लिया, अब माँ के हाथ से पीटने से कोई नहीं बचा  सकता था. 
 माँ ने बगीचा बड़े चाव से लगाया था, हमारे घर के बाहर बहुत ही छोटी सी ख़ाली पड़ी जगह पर उन्होंने बहुत सारे झाड़- पौधे गमलों और क्यारियां बनवाकर  लगवाये थे. मुझे आज भी याद है, वे एक माली से सब काम करवाया करती थीं और खुद भी उनकी देखभाल बहुत प्यार से करती थीं. उन्होंने गमले जिस तरह से सजाये थे और क्यारियां बनवाई थी वे किसी कलाकार की कृति ही जान पड़ती थी. जो भी हमारे घर आता वो बगीचे की और माँ की रूचि की तारीफ किये बिना नहीं रहता था. उस समय तो मै इन बातों को समझ नहीं पाती थी पर इतना याद है माँ हमेशा मौसमी फूलों के पौधे अधिक लगाया करती थीं. कुछ इनडोर-प्लांट और बोनसाई भी थे.
 खैर मै वापिस अपनी करिस्तानी पर आती हूँ. अपनी इस हरकत के बाद  मुझे लगा की अब माँ की पिटाई से बचने के  लिए क्या  करना  चाहिए ........? इसी उधेड़बुन में मै अपनी भैया से टकरा गई......उन्होंने तुरंत टोका," क्योंरी........ आफत की पुड़िया..!! कहाँ से आ रही है...........?" 
मैंने हडबडाकर उत्तर दिया," मैंने कुछ नहीं किया.......?" 
भैया ने मुझे गोद में उठा लिया और कहा," याने की आज भी कोई शरारत की है...........?"
 मैंने हाँ में सिर हिला दिया. अब भैया को मौका मिल गया क्योंकि मेरी कई शरारतों पर उन्हें डांट पड़ चुकी थी, 
उन्होंने माँ को आवाज लगे," माँ!! आपकी इस लाडली ने आज कोई हंगामा किया है............" 
माँ तुरंत बाहर   निकल कर आई और प्रश्नसूचक निगाहों से मेरी और देखा. मेरे मुंह से तुरन्त निकला, माँ! मैंने कुछ नहीं किया.....?" याने किया है', माँ ने कहा. मुझे लगा अब  पिटाई होकर रहेगी.....
 माँ ने कहा," बता दो..."
 "पिटोगी तो नहीं." मैंने कहा. जब माँ ने वायदा किया तो मै उन्हें गमले के पास ले गई. पौधे की दुर्दशा देखकर माँ की आँखों में आसूं आ गए, वे पौधों से वाकई बहुत प्यार करती थीं. मै ये देखकर सहम गई. माँ ने मेरी आँखों में डर देख लिया. उन्होंने मुझे गोद में उठाकर  मेरे सिर पर प्यार से हाथ फेरा मै समझ गई कि आज तो पिटाई से बच गए.
माँ ने मुझे गमलों के पास धीरे से खड़ा किया  और फिर मुझे समझाया कि पेड़-पौधों में भी हमारी तरह जीवन होता है. मुझे सुनकर आश्चर्य हुआ,मै ने माँ से पूछा कि यदि इनमे हमारी तरह ही  जीवन है तो ये चलते फिरते क्यों नहीं. माँ का जवाब था ये चल-फिर नहीं सकते क्योंकि इनके हाथ-पैर नहीं हैं.
अब तो मेरे पास सवालों कि झड़ी थी जिसमें माँ भींगने लगी. मै ने माँ से सवाल किया कि ये खाना कैसे खाते हैं. माँ के पास मेरेहर  सवाल का जवाब था. उनसे मैंने जाना कि पेड़-पौधे कैसे भोजन और पानी ग्रहण करते हैं .उस दीं मैंने जाना कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने जरुरी हैं और वे भी हमारी तरह दर्द या ख़ुशी महसूस करते हैं. उस दिन प्रकृति से मेरा प्रथम साक्षात्कार हुआ. पेड़-पौधे, हवा-पानी, मौसम सब  प्रकृति का हिस्सा हैं. और इन सबसे जरुरी जो बात समझ आई वह कि वर्षा ऋतू ही इस धरती के जीवन का आधार है और प्रकृति उस पर ही निर्भर   है.






मेरी माँ मेरी सबसे पहली गुरु है और दूसरी प्रकृति - जिससे मैंने जीवन जीने का मंत्र सिखा. मुझे प्रकृति से बहुत छोटी आयु में ही प्यार हो गया था- आज मै किसी भी पौधे के दर्द को महसूस करने कि कोशिश करती हूँ और चाहती हूँ कि ये जंगल और हरियाली  अपने प्राकृतिक रूप में मौजूद रहें पर ये तभी संभव है जब हमारा लालच सीमेंट कि इमारतों के जंगल खत्म हो जाये.....
मैंने अपनी शिक्षा भी इसी विषय में करी  और जंगलों को बचने का  मेरा प्रयास जारी है .. क्या आप भी मेरा साथ देंगे..

मेरी कहानी-1

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

लघु कथा-----------------5(बचपन-3)

आज स्कूल क्यों नहीं गए ....................???

 अगर मौसम की बातें करें तो गर्मी का मौसम बसंत के द्वार पर दस्तक दे रहा है और सर्दी के लिहाफ से बहार निकलने की कवायद लोग शुरू कर चुके हैं................शायद आप भी........, पर जो सबसे बड़ी बात है वो है बच्चों के लिए उनका स्कूल जाने का मौसम तो साल के दस महीनों का रहता है और सर्दियों में तो ये मौसम उनपर कहर ढा देता है. ये मौसम उनके लिए रहत लेकर ये है. खेलने के लिए इससे बेहतर कोई ऋतु हो ही नहीं सकती...


शायद यही कारण था की विशु खेलने  में  मग्न था , मै खिड़की से बाहर  झांक कर देख रही थी और अचानक मेरा ध्यान दौड़ते हुए विशु पर पड़ा ..........विशु हमारे पड़ोस में रहने वाले दुबे अंकल का ७ वर्षीया पोता है और सेकंड क्लास में पढ़ता है. मैंने उसे आवाज दी," विशु.!!" ,पर उसने कोई जवाब नहीं दिया और अपनी भागम-भाग में लगा रहा. मैंने फिर बुलाया, " विशु.............! सुन तो देख तेरे लिए कितना अच्छा पोस्टर लाई हूँ.........", सुनकर उसके भागते कदम थम गए और वह धीरे से मेरे पास आया, " क्या बात है बुआ .........??". मैंने उससे कहा -" आ मै तेरे लिए पोस्टर ली थी , जानवरों के............." . 
"जल्दी से दिखाओ................" उसकी जिज्ञासा चरम पर थी............." दिखाओ न बुआ ........ !" उसने कहा.
मै पोस्टर उसे दिखने लगी," ये मै तेरे लिए लाई  हूँ विशु.!" जब मैंने ऐसा कहा तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ...........
"मेरे लिए......! सच में बुआ .........." उसके स्वर में अविश्वास था..
" अरे .! मै तेरे लिए ही लाई हूँ....", मेरे ऐसा कहने पर वो उन पोस्टर्स को मेरे हाथ से छुड़ा कर भाग गया.
" अरे सुन ! इधर आ..........", वो मेरे पास नहीं आया मानो उसे लग रहा था की मै उससे पोस्टर वापस ले लूंगी.
वो दूर से ही बोला, " अभी मुझे काम है.."    "पर सुन तो..........!" मेरी बात अनसुनी करने लगा, तब मैंने उससे पूछा," आज स्कूल क्यों नहीं गया............??"

" मेरे सिर में दर्द जैसा है.......इसलिए नहीं गया..........."उसका जवाब सुनकर मै सोच में पड़ गई की आजकल के बच्चे सिर दर्द से कितनी छोटी उम्र में वाकिफ हो रहे हैं...........जब हँसने-खेलने की आयु में ही वे सिर दर्द जैसी बिमारियों को समझने लगे हैं पर वो भी "सिर दर्द जैसा हो रहा है" की तर्ज पर ..तो बाकि क्या कहा जाये.........

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

लघु कथा-2.......... (प्रकृति का न्याय)

प्रकृति का न्याय -- एक अपढ़ ग्रामिण की मौलिक सोच




बस से एक बार सफ़र के दौरान एक ग्रामिण जो निश्चित ही अपढ़ था, की बातों ने सोचने पर विवश कर दिया। बस में पीछे की सीट पर २-३ ग्रामिण बैठे थे और फसल और मौसम के बारे में बातें कर रहे थे। एक ग्रामिण ने कहा, ' गेहूं की फसल खेत में पक चुकी है और रात में पानी गिर गया, फसल कहीं ख़राब न हो जाये?' इस पर दूसरा किसान बोल पड़ा, " अरे अब तो मौसम की कभी भी पता नहीं चलता कब बारिश हो जाती है और कब ठण्ड बढ़ जाती है, फसल का तो अब कोई ठिकाना नहीं रहा।"
इसी तरह के वार्तालाप के बीच में जो एक बात सुनाई दी उसने एक अपढ़ ग्रामिण की सच से मेरा परिचय पहली बार हुआ जिसने ये सोचने पर विवश कर दिया की अपने आप को तथाकथित शिक्षित और प्रज्ञावान मानने वाले हम लोगों से उस अपढ़ ग्रामिण की सोच अधिक उन्नत व तथ्यपरक थी, वह अपने साथियों से कह रहा था, ' अरे! प्रकृति के संग अगर हम खिलवाड़ करते रहेंगे तो क्या वो हमें माफ़ करती रहेगी, हम उससे लेते ही रहते हैं, बदले में कभी लौटाने की नहीं सोचते, ये उसी का नतीजा है की अब उसने जाता दिया है की वो और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी, उसकी सहनशक्ति ख़त्म हो चुकी है, अगर हम अभी भी नही सम्हले तो वो हमें सबक सिखाएगी, ये उसने जाताना भी शुरू कर दिया है."

Ads Inside Post