बुराई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुराई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 दिसंबर 2013

आत्म विश्लेषण क्यों न करे एक बार..........

आत्म विश्लेषण क्यों न करे एक बार..........
कहते हैं की इन्सान दुनिया से मुँह चुरा सकता है पर स्वयं से नहीं। जब भी हम कुछ करते हैं अच्छा या बुरा हम स्वयं ही उसके गवाह और न्यायाधीश होते हैं, अगर अच्छा करते हैं तो खुद को शाबासी देते हैं और बुरा करते हैं तो स्वयं को कटघरे में खड़ा कर देते हैं,क्योंकि हम खुद के प्रति उत्तरदायी होते हैं पर ये सारी क्रिया हम दुनिया के सामने करने का साहस  कर सकते हैं … ??? नहीं … ना …!! क्योंकि हम दुनिया से मुँह चुरा रहे होते हैं। हमारे  कार्य जीवन के प्रति हमारे नजरिये से जुड़े होते हैं। हम क्या अच्छा करते हैं क्या बुरा करते हैं ये सब इसी नजरिये की  देन होता है। बुरा करने के बाद भी यदि हमें लगता है कि हमने सही किया है तो हम सही और गलत में फर्क कर पाने में असमर्थ होते हैं और यही से हम ढलान कि ओर सरकना शुरू हो जाते हैं जहाँ से सिर्फ और सिर्फ बुराई कि ओर चल पड़ते हैं और अपनी आत्मा कि आवाज की अनसुनी करने लगते हैं, क्योंकि हमारा मन या चेतना ,आत्मा इसे जो भी कहें हमारे अच्छे या बुरे कर्मों की साक्षी रहती है। वही हमें कटघरे में खड़ा कर सकती है। और वही जीवन के प्रति हमारे गलत नजरिये को सही कर सकती है.

बुराई को बड़ी सरलता से अपनाया जा सकता है और व्यक्ति बुराई की ओर जल्दी झुकता है क्योंकि बुराई हमेशा से इन्सान पर आसानी से हावी हो जाती है जबकि अच्छाई को अपनाने में कठिनाई आती है। अच्छाई में आत्मानुशासन की आवश्यकता होती है और अमूमन इन्सान  इसी बात से बचना चाहता है। अच्छाई का अगर रास्ता इतना ही आसान होता तो सारी  दुनिया में चारों ओर अच्छाई का ही बोलबाला होता, कहते हैं ना ,"बहुत कठिन है डगर पनघट की " , बिल्कुल अच्छाई के लिए यही बात सटीक बैठती  है।

 बुराई की सबसे  बुरी बात यही है कि वह इंसान को अपनी गिरफ्त में इस तरह से लेती है कि उसे सोचने का अवसर ही नहीं मिल पाता। बुराई वास्तव में एक मकड़जाल कि  मानिन्द है जिसमें एक बार उलझ गए तो निकल पाना पाना इतना सरल नहीं है। हाँ  …इससे  बाहर निकला जा सकता है, बशर्ते कि व्यक्ति जबतक स्वयं न चाहे। बुराई से बाहर निकलने के लिए हमारा विवेक और हिम्मत ही हमारा साथ दे सकते हैं। हौसला  और धीरज रखते यदि शान्त से   सोचेंगे तो हमें अपनी अपनाई हुई बुराई से बाहर निकलने का रास्ता मिल जायेगा।

जीवन के प्रति आशावादी और सकारात्मक सोच हमें बुराई कि तरफ जाने से रोकती है और अच्छाई का दामन थामे रखने में हमारी मदद करता करता है  … जरा थोड़ी देर के लिए एक बार रुकें  … और सोचें  … क्या वाकई आप किसी बुराई के शिकार तो नहीं  .... ?? अगर हैं तो कोई  बात नहीं आप उससे बाहर निकल सकते हैं  … बस  … एक कदम अच्छाई कि और बढ़ाएं तो सही  ....!!  

बुधवार, 15 मई 2013

मेरी शब्द यात्रा ------2

बुराई और अच्छाई के दो शब्द..'कु' और 'सु'.

जीवन के विभिन्न पहलू सिक्के के दो पहलू की तरह ही होते हैं। हर पहलू के दो छोर होते हैं। जीवन का एक पहलू ख़ुशी है तो दूसरा पहलू ग़म है। ऐसे ही दुनिया में अच्छाई के साथ बुराई भी जुडी है, वास्तव में देखा जाये तो किसी एक पहलू का महत्व दूसरे पहलू के बिना अधूरा है या उसका अस्तित्व दूसरे पहलू के मौजूद होने पर ही है।

जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू 'अच्छाई' और इससे जुड़ा 'बुराई' है।

दुनिया की सारी बुराई 'कु' शब्द से जुड़ी है.................................................... ।
वैसे ही दुनिया की सारी अच्छाई "सु" शब्द से जुड़ी है.................................. ।

बुराई के लिए 'कु' शब्द संज्ञा के साथ जोड़ देने पर वह शब्द बुराई की श्रेणी में आ जाता है।
' कु' शब्द का अर्थ है बुरा ।
कुविचार- बुरा विचार, कुकृत्य- बुरा काम, कुख्यात- बदनाम, कुगति- बुरी स्थिति , कुचेष्टा- बुरा इरादा , ऐसे ही न जाने कितने शब्द हिंदी शब्द कोष मने होंगे जो बुराई का अर्थ व्यक्त करते हैं।

'सु' शब्द का अर्थ होता है अच्छा।
सुविचार- अच्छा विचार, ऐसे ही सुकाम, सुगति, सुसंस्कार जैसे शब्द अच्छाई को परिभाषित करने वाले है।
व्यक्ति अपनी अच्छाई या बुराई से पहचाना जाता है और समाज में अपने लिए सम्मान  या अपमान की का मार्ग प्रशस्त करता है.
---------------------------------वीणा   सेठी -------------------------------------------------------------------------























शनिवार, 27 मार्च 2010

बात एक अनकही सी.........1


 लिव-इन-रिलेशोंशिप पर सुप्रीम  कोर्ट का फैसला 







सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वाकई हमारी प्रतिक्रिया तीखी नहीं होनी चाहिए की हम अपने सामाजिक सरोकारों पर ही ऊँगली उठाने लगें , अचानक से ही बहुत कुछ कहना सबके लिए आवश्यक हो गया है।

भारतीय समाज जो परिवार पर आधारित है और उसमें इस तरह के रिश्तों के लिए यदि स्थान नहीं है तो नहीं है इस पर इतनी हाय-तौबा क्यों। बेशक हमारी सामाजिक व्यवस्था में खामियां हैं पर कहाँ नहीं होती पर उसकी बुराई करने की बजाय या उसे कोसने की बजाय उसे सुधारने की कोशिश की जानी चाहिए।

लिव-इन-रिलेशनशिप कोई नई बात नहीं है, आदिवासियों में यह परम्परा सदियों से है इस तरह की सोच नितांत ही व्यक्तिगत है। यदि दो लोग इस तरह से जीवन जीना चाहते हैं तो भी बवाल नहीं मचना चाहिए क्योंकि किसी भी जीवन शैली को जब दो लोग अपनाते हैं तो उसके परिणाम भी उन्हें अपनाने होंगे।

वैसे एक बात विचारणीय है की पश्चिम की जिस जीवन शैली की हम जितनी वकालत कर रहे हैं वह स्वयं सी उससे उब चुका है क्योंकि वहा का समाजिक ढांचा बुरी तरह से चरमरा चुका है, अतः उसकी वकालत करते हुए कहीं हम खुद ही अपने पावों पर कुल्हाड़ी तो नहीं मरने जा रहे.................?





Ads Inside Post