पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

#CeleberatingSuper दे रहा है मौका...पर्यावरण बचाने का....



अपना personal Eco-System

         इस बार दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने Delhi-NCR में फटाखों पर पूरी तरह से ban कर दिया था और हुआ क्या ..? जैसा कि हम भारतीयों की आदत है हम कानून की धज्जियां उड़ाने में हमेशा आगे रहे हैं, इसलिए दीवाली पर Delhi-NCR में पटाखों की जमकर धुलाई की और देश की सबसे बड़ी अदालत की पर्यावरण के प्रति गंभीर चिंता मखौल उड़ाया गया. दिल्ली की हवा कितनी प्रदूषित हो चुकी है, ये सब जानते हैं और मानते भी हैं पर... किसे परवाह ? गंगा मैया जैसे हमारे पाप धोती है वैसे ही जमुना मैया हमारे पर्यावरण को सम्हाल लेंगी. बेहद शर्मनाक है की हम हमारे देश के कानून का सम्मान नहीं करते और शायद दिमागी तौर पर भी इतने दिवालिया हो चुके हैं कि अपने अस्तित्व के प्रति भी संवेदनशील नहीं रहे. शायद ये हमारी केकड़ा प्रवृति ही है जो ये सोचने पर मजबूर करती है कि "सनम हम तो डूबेंगे और तुम को भी ले डूबेंगे". " कुछ तो शर्म करो...!" अपना न सही तो अपनी आने वाली पीढ़ी का ख्याल कर लो... उन्हें विरासत में क्या प्रदूषित वातावरण दे कर जाओगे.. जिसमें सांस लेने के साथ ही उनके अन्दर कई बिमारियों का भी बसेरा होगा".#CeleberatingSuper दे रहा है मौका...पर्यावरण बचाने का.

  का   बहुत दूर जाने की भी जरुरत नहीं है, केवल थोड़े सी कोशिश से ही हम अपने environment को बचा सकते हैं और इन छोट-छोटे प्रयासों का मिलाजुला रूप ही एक बड़े प्रयास को जन्म देगा. केवल हमें इतना करना है कि हमें अपने personal eco-system को बनाना होगा. "अब आप सोच रहे होंगे...? eco system तो सुना है पर ये personal eco-system क्या है...?" तो चलिए ये भी बता देते हैं...! आप Eco System से तो वाकिफ़ ही होंगे. अगर नहीं हैं तो ये भी बता देते हैं ताकि आप हमारी बात को बेहतर ढंग से समझ सकें. पेड़-पौधों और जीवित प्राणियों का एक क्षेत्र की जलवायु और वहाँ के पर्यावरण के साथ तालमेल बैठा कर जीना. याने हर स्थान का अपना एक eco system हो सकता है और ये सब मिलकर एक बड़े eco system को बनाते हैं. इसी तरह से हम एक personal eco system को develop कर सकते हैं और ये हमारे घर और घर के आसपास को मिलाकर बनता है याने आप के घर की boundry wall के भीतर eco system बिल्कुल आपका personal होगा.
कुछ उपाय तो बेशक पढ़ने में नए नहीं लगेंगे पर इन्हें एक बार फिर से देखने पर शायद कुछ याद आ जाये कि आप क्या मिस कर रहे हैं :-
# घर paint करते समय latex paint का उपयोग करें.
# एक tune-up प्राप्त कें. इससे आपके वाहनों को बेहतर mileage मिलेगी और pollutants कम उत्सर्जित होंगे.
# अपने गैस टैंक को ऊपर से न बंद करें.
# अपने घर के yard कचरा न जलाएं.
# उर्जा की बचत कर्रें.
# घर में पेड़-पौधे लगायें.
# घर में chemicals और pesticides का इस्तेमाल न करें.
# waste products को अधिक से अधिक recycle करें.
  ये तो हुआ व्यक्तिगत तौर पर अपने personal eco system को बचाने के कुछ उपाय. पर अब एक बात और भी बतानी है, वो ये कि अगर हमारे घर का वातावरण polluted है तो उसे clean और purify करना भी हमारा कर्तव्य है. इसके लिए भी कुछ रामबाण उपाय हैं. " चौंक गए न...! अरे जनाब चौंकने की जरुरत नहीं है.. आप भी जानते हैं की प्रकृति के पास हर तरह के उपाय मौजूद हैं ...बस... जरुरत उसे समझने और पहचानने की है. चलिए... आपकी ये परेशानी भी दूर किये देते हैं... आपको कुछ ऐसे plants से मिलवाते हैं जो हमारे पर्यावरण याने हमारे personal eco system को बचाने में हमारी दिल खोल के मदद करेंगे..."
" चलिए...! आपको इनसे रूबरू करवाया जाये....:-
* Alovera - ये घर के लिये बेहद ही फायदेमंद plant है. इसके medicinal फायदे तो जगजाहिर हैं. पर  ये वातावरण से carbon di oxide और carbon monoxide को absorb करता है और हवा को शुद्ध करता है. नौ air purifyres का काम एक एलोवेरा का plant करता है.

* Fikus- इसके देखभाल आसानी से की जा सकती है. और ये कम रौशनी में भी पनप सकता है. ये बड़ी ही सरलता से हवा में मौजूद formaldehyde को साफ़ कर हवा को शुद्ध कर देता है. पर इसे बच्चों और pets से दूर रखें क्योंकि इस्मेमं poison हो सकता है.



*Ivy- ये बिल्कुल जरुरी herb है. ये हवा से 58% feces particles और 60% toxins को 6 घंटे में दूर कर देता है. हैं न कमाल का herb....!!!

*Spider plant- ये कमाल का plant है. ये हवा से carbon di oxide, carbon monoxide, gasoline, formaldehyde और styrene को सोख लेता है और आपके घर की हवा को clean और शुद्ध कर देता है.




* Snake Plant- ये plant bed roomमें जरुर रखें क्योंकि ये रात के समय oxygen produce करता है. ये कम रौशनी में भी photosynthesis करता है.





* Peace Lilies- ये हवा से toxins को remove करता है. और हवा से formaldehyde, trichloro
ethylene को भी निकाल कर हवा को शुद्ध करता है.




अब देख लीजिये इतना कुछ है आपके पास अपने personal eco system को बचाने और इस मिलेजुले हमारे प्रयास हमारे environment को भी pollution से बचायेंगे. तो... देर किस बात कि आज से ही क्यों न शुरू किया जाए.... (वीणा सेठी)

https://www.vodafone.in/home-delhi 

शनिवार, 4 जून 2011

कविता..........2


आज ५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरी ये कविता 
पर्यावरण हो हरा भरा.........



नदी सागर

मेघ बन


उड़ जाता आकाश में;



ज्योहीं देखा ' वन '


बरस पड़ा उल्लास में.



टप टप बूंदे टपकी;


बदल गए खेत-खलिहान


हरियाले लिबास में.



देखो थिरकती है धरती


खुशियों की उजास में.



पर्यावरण हो हर-भरा.


रहे हम ऐसे प्रयास में.

save the environment, save the forest- the natural forest, stop deforestation. that is must to check the green house effects and to save the earth.

रविवार, 2 जनवरी 2011

बात एक अनकही सी----------7(नए साल में संकल्प )

नए साल में आइये ये संकल्प क्यों करें...............................????
,

एक साल और व्यतीत होने पर नया साल आता हैऔर यही समय की निरंतरता हैहर आने वाले नए साल में हर व्यक्ति के मन में कुछ कुछ नया संकल्प जन्म लेता हैउस संकल्प को कितने लोग निभाते हैं और कितने लोग उस संकल्प को साल भर निभाते हुए ले जाते हैं ये जानना मुश्किल हैजीवन की इस आपा-धापी में अपने व्यक्तिगत से भहर निकलकर भी कुछ संकल्प सामुदायिक स्तर पर या वैश्विक स्तर पर भी हो सकते हैं

आज विश्व स्तर पर जिस बिंदु पर सारा विश्व केन्द्रित हो रहा है वह है "पर्यावरण" और पर्यावरण से केवल तात्पर्य है पर्यावरण का बचाव और उसका संरक्षण
इन्सान अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पृथ्वी का जिस तरह से दोहन कर रहा है और किया है उससे पर्यावरण का विनाश और संतुलन बिगाड़ा है और इस असंतुलित पर्यावरण के परिणाम हम भुगत रहे हैं.और आगे ;भी भुगतते रहेंगे
सबसे गंभीर और विचारणीय प्रश्न तो यह है की हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को कैसी धरा देकर जायेंगे...
"
वीरान" .या " हरी-भरी"...............????????????


ये प्रश्न हर इन्सान को स्वयं से करना चाहिए क्योंकि यहाँ हर इन्सान दोषी हैजिन्होंने पर्यावरण का विनाश किया अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए और हम उन्हें ऐसा करने की सहमति मौन होकर देते रहे , तो हम भी हुए उतने ही दोषी.....पर फिर भी अभी बहुत कुछ ऐसा बचा है जो बचाया जा सकता है

कहते हैं कि घनेरे काले बादलों में भी रौशनी कि एक सफ़ेद लकीर चमकती है ......... हम भी इस नए वर्ष में अपने स्तर पर संकल्प लें और इस पर्यावरण के विनाश को रोक लें और उसे सम्रद्ध करें.............


हमारे छोटे-छोटे प्रयास हमें हमरे आस-पास के वातावरण और पर्यावरण को साफ़, हरा-भरा और शुद्ध रखने में सहायता करेंगे। यही व्यक्तिगत कोशिश सामूहिक प्रयास में बदल हयेगी जब एक हाथ उठेगा तो देखना धीरे धीरे लोग आपका साथ देने आ जायेंगे...............

आप केवल कुछ प्रयास इस तरह से करें ................

* अपने घर में हरे पौधे अवश्य लगायें और उनका ध्यान भी रखें।

* घर के भर जो ग्रीन-बेल्ट जों है वहां घने छायादार पेड़ लगाये।

* अपने क्षेत्र के वनों में होने वाली अवैध कटाई को रकने का सामूहिक प्रयास करें।

* गाड़ी का प्रयोग जरुरत होने पर ही करें ।

* आपके कार्यक्षेत्र के लिए अगर ऑफिस कि गाड़ी है तो उसी का प्रयोग करें और यदि अआपके आस-पास रहने वालों और आपका ऑफिस एक कि दिशा में है तो आप एक ही गाड़ी से जा सकते हैं और इंधन कि बचत भी कर सकते हैं और साथ ही अपने प्रदुषण को भी रोक सकते हैं
*पोलीथिन का प्रयोग बिलकुल ही बंद कर दें यह पर्यावरण का घटक शत्रु है।

* जहाँ तक हो सके पर्यावरण-मित्र (eco-friendly) उत्पादों का प्रयोग करें
* प्राकतिक वनों के संरक्षण के लिए आगे आयें और अपने नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं ।

* क्कागाज के अंधाधुंध प्रयग को रोकने के प्रयास होने चाहियें क्योंकि इसके लिए जंगलों कि लगातार कटाई हो रही है और मौसम को बनाने और बिगड़ने में इन्ही प्राकतिक वनों कि मुख्य भूमिका है.

ये हमारे नए वर्ष का संकल्प होना चाहिए..............
मै तो इस और कदम बढ़ा चुकी हूँ.............क्या आप भी ऐसा ही करेंगे...........???????

Ads Inside Post